

विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि भारत सरकार देश के शहीदों को उचित सम्मान देने के लिए सदैव प्रयत्नशील है। शहीदों के सम्मान की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विविध उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार द्वारा कोविड के समय में गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यों को विशेष तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना, कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण योजना, कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
