सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने विद्यार्थी समूह को यातायात क्या है,सड़क में प्रवेश करने के नियम,यातायात संकेत,सड़क दुर्घटना के कारण एवं निवारण पर प्रकाश डालते हुए, हमेशा यातायात नियमों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी..
संस्था की प्राचार्य निवेदिता सरकार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यातायात पुलिस बिलासपुर जिस गंभीरता से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी निश्चित रूप से यह उनके भविष्य के लिए विशेष लाभदायक होगा”
कार्यक्रम के अंत में सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने विद्यार्थियों को यातायात के प्रति हमेशा निष्ठावान रहने की शपथ दिलाईl कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र-छात्राएं उपस्थित थेl