Thursday, July 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोरोना काल मे मेडिकल की कालाबाजारी करने वालो पर हो सख्त कार्यवाही...

कोरोना काल मे मेडिकल की कालाबाजारी करने वालो पर हो सख्त कार्यवाही -: अटल श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस

बिलासपुर -: कोरोना काल मे कुछ मेडिकल होल सेलर आपदा को अवसर में बदलने में लगे हुए है ,जिसके कारण उपभोक्ताओं के साथ साथ मेडिकल रिटेलर भी खासे परेशान है और उन्हें अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है ,कुछ होल सेलर वाले मेडिकल रिटेलर को मास्क, सेनेटाइजर, ऑक्सी मीटर, टेम्प्रेचर स्कैनर , गोलब्स ,जैसे छोटे छोटे एक्विप मेंट को 300 %से 500% से भी ज्यादा रेट में बेच रहे है ,जिससे मेडिकल दुकान और उपभोक्ताओ की जेब पर कुछ होल सेलर द्वारा डाका डाला जा रहा है ,परेशान हैरान लोग इक्विपमेंट में कालाबाज़ारी के बाद भी खरीदने को मजबूर हो रहे है , इसकी शिकायत लगातार ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी को मिल रही है , आज प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने ड्रग्स कन्ट्रोल रवि गेंदले और पुलिस प्रशासन से इक्विपमेंट की काला बाज़ारी की शिकायत जानकारी दी और इस पर तत्काल कार्यवाही की बात की ,प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायाक,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय और शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे होल सेलर्स जो आपदा को अवसर के बदलकर लोगो को लूट रहे है उनके ऊपर कठोर कार्यवाही की जाए ,उनका कंप्यूटर सिस्टम की जांच की जाए और हो सके तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही भी की जाए ।

RELATED ARTICLES

Recent posts

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बिलासपुर: प्रभात सोनछत्र अध्यक्ष, सागर सोनी महासचिव निर्वाचित….

बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।  सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं...