Wednesday, May 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़पूर्व सांसद खेलनराम जांगड़े के निधन पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने...

पूर्व सांसद खेलनराम जांगड़े के निधन पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक.. बैजनाथ चंद्राकर ने कहा- सरल स्वभाव का एक मित्र खो दिया..

बिलासपुर/- लोकसभा के पूर्व सांसद और मुंगेली के पूर्व विधायक रहे पूर्व पीएससी मेंबर खेलनराम जांगड़े के निधन पर छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने गहरा शोक व्यक्त किया है..

पूर्व सांसद खेलन राम जांगड़े के निधन पर मुंगेली और बिलासपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.. उनका अंतिम संस्कार सरकंडा के मुक्तिधाम में किया गया.. बता दे कि.. खेलन राम जांगड़े 1980 में मुंगेली विधायक बनने के बाद दो बार बिलासपुर सांसद एवं बाद में पिएससी के मेंबर रहे उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्य आज भी याद किए जाते हैं.. उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने गहरा शोक जताया है.. पूर्व विधायक और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि.. पूर्व सांसद खेलन राम जांगड़े 1980 से अच्छे मित्र रहे हैं.. सरल स्वभाव के खेलन राम जांगड़े ने अपने प्रखर व्यक्तित्व से समाज में अपना एक अलग मुकाम बनाया था..

RELATED ARTICLES

Recent posts