Saturday, July 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोरोना जागरूकता के लिये रोको अऊ टोको अभियान की शुरूआत, कलेक्टर ने...

कोरोना जागरूकता के लिये रोको अऊ टोको अभियान की शुरूआत, कलेक्टर ने दिखाई प्रचार रथ को हरी झंडी…


बिलासपुर/- यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स के संयुक्त तत्वावधान में बिलासपुर जिला प्रशासन के सहयोग से 18 मई से ‘रोको अउ टोको’ अभियान शुरु किया गया है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज इस प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिलाधीश नुपूर राशि पन्ना भी उपस्थित थीं।                                         

मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स के जिला समन्वयक अभिषेक चैबे ने बताया कि तीन महीने के लंबे अभियान के दौरान शहर के वार्डों में 100 से अधिक युवा स्वयंसेवक, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लोगों को जागरूक करेंगे। वे शहरों में झुग्गियों, अपार्टमेंट, बाजार, होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चैराहों पर जाकर लोगों को कोविड व्यवहारों के बारे में शिक्षित करेंगे तथा उनका पालन करना सुनिश्चित करेंगे। युवा स्वयंसेवक सभी लोगों से कोरोना टीकाकरण करने का आग्रह करेंगे। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर लोगों को चिकित्सा सहायता लेने का सुझाव देंगे। अभियान के दौरान स्वयंसेवक जिला प्रशासन द्वारा जारी लॉकडाउन और रोकथाम दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे। स्वयं सेवक लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए नागरिकों से भी अपील करेंगे।

RELATED ARTICLES

Recent posts

सिरगिट्टी में आधुनिक जेट कन्वेक्शन टफेंड ग्लास यूनिट का शुभारंभ…जाने-माने समाजसेवी एवं फिल ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा ने किया उद्घाटन, अत्याधुनिक मशीनों का...

  बिलासपुर, सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज टफ इंडस्ट्रीज में आज अत्याधुनिक जेट कन्वेक्शन टफेंड ग्लास यूनिट का भव्य शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।...