
सागर सोनी….✍
बिलासपुर/-नवीन भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद.. राजीव गांधी चौक पहुंचकर मूर्ति पर किया माल्यार्पण..पूरा भारत में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का पुण्यतिथि के रूप में उन्हें याद किया जा रहा है.. नवीन भारत के निर्माता और औद्योगिक क्रांति के प्रणेता राजीव गांधी को याद कर जिला कांग्रेस इकाई द्वारा राजीव गांधी चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद सभी कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी को याद कर उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की शपथ ली.. इस दौरान शहर विधायक शैलेश पांडे और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और शासन द्वारा दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बैजनाथ चंद्राकर ने मीडिया से बात करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्य का बखान किया इसके अलावा उन्होंने भारत के आज औद्योगिक क्रांति और तकनीकी प्रभाव का प्रणेता बताया.. दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बैजनाथ चंद्राकर ने बताया कि आज कांग्रेस जनों द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और उसका लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को देने का प्रण लिया गया है।


