Wednesday, May 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़लोकतंत्र विरोधियों का हम विरोध करते रहेंगेःसवन्नी

लोकतंत्र विरोधियों का हम विरोध करते रहेंगेःसवन्नी

सागर सोनी…✍

बिल्हा/-भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने बिल्हा में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि देश में साजिश करने वाले राजनैतिक दल का प्रतीक कांग्रेस बन गयी है। जब देश संकटकाल से गुजर रहा है तो कांग्रेस इस समय साजिशों के साहरे सियासत में जुटी है। हम लोकतंत्र के विरोधियो का हम मोर्चे पर विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि टूलकिट के माध्यम से देश की अस्मिता पर प्रहार करने की तैयारी में जुटीं कांग्रेस के कारनामे के खुलासे के बाद पर हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.संबित पात्रा पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दिये गये। इस अलोकतंत्रिक प्रक्रिया विरोध करते हैं।अवसर जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण वर्मा, मंडल अध्यक्ष सोमेश तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुनिता डहरिया ,नगर अध्यक्ष सतीश शर्मा ,युवा मोर्चा ज़िला सह प्रभारी कोमल सिंग ठाकुर नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष मोहन डोरिया,व वरिष्ठ नेता विष्णु बिंदल शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Recent posts