Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeछत्तीसगढ़100 साल के आनंद राम ने जीती कोविड से जंग बिल्हा कोविड...

100 साल के आनंद राम ने जीती कोविड से जंग बिल्हा कोविड केयर सेंटर में डाॅक्टरों एवं नर्साें के समर्पण भाव से की गई सेवा से अब है पूरी तरह स्वस्थ…


बिलासपुर/- बिल्हा कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों एवं हेल्थ स्टाफ की संकल्पित टीम अपने सेवा भाव और कोविड के उपचार करने के अनुभव के चलते कई परिवारों को संजीवनी प्रदान कर रही है। चकरभाठा निवासी 100 वर्षीय श्री आनंद राम गंभीर स्थिति में यहां लाए गए थे। उनका आॅक्सीजन लेवल 89 तक गिर चुका था। शारीरिक रूप से वे बहुत कमजोर हो गए थे। पांच दिन रहने के उपरांत ही उनके स्वास्थ्य में सुधार आ गया। पांच दिनों में ही उनका आॅक्सीजन लेवल 96 तक पहुंच गया। श्री आनंद कहते है कि सेंटर में सभी लोग उनका पूरा ध्यान रखते थे। खाना भी नर्साें ने ही खिलाया। वे कहते है कि इस उम्र में कोरोना से बच पाना संभव नहीं होता है। सभी लोगों के द्वारा की गई सेवा के कारण ही आज मैं ठीक हो पाया। श्री आनंद स्टाफ के सभी लोगों को आर्शीवाद देते नहीं थकते है। कोविड केयर सेंटर के डाॅक्टर कहते है कि हम मरीजों के हौसलें पर भी काम करते है। संकल्प शक्ति दृढ़ रखने और उचित ईलाज से रिकवरी की राह आसान हो जाती है।

RELATED ARTICLES

Recent posts