बेरला/-राष्ट्र सेवा व जनकल्याण में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेर्तृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारतवर्ष में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के माध्यम से मोहल्ला,गांव से लेकर शहर तक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसी कड़ी में नगर बेरला में पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल के नेर्तृत्व में सर्वप्रथम शीतला माता प्रांगण में स्वच्छता अभियान, जिला सहकारी बैंक के पास लोगो को मास्क,सेनेटाइजर व साबुन वितरण,नगर पंचायत बेरला के महिला सफाई कर्मचारी को हैंड गल्पस,सेनेटाइजर व पार्षद शिवझड़ी सिन्हा द्वारा सिन्हा समाज को 10 कुर्सी,आलमारी व कूलर वितरण किया गया वही ग्राम पंचायत देवरबीजा के अंतर्गत सरकारी अस्पताल में वरिष्ठ नेता संजीव तिवारी के नेर्तृत्व में फल व मास्क वितरण ग्राम रांका में महामंत्री गौकरण साहू के नेर्तृत्व में मास्क व फल वितरण वही युवा मोर्चा के द्वारा नगर बेरला के सरकार अस्पताल में फल व मास्क वितरण का कार्यक्रम चलाया गया।पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक व स्वर्णिम बताते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीयता की भावना का विकास हुआ है देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।उन्होंने आगे बताते हुए कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना ,उज्जवला योजना,किसान सम्मान निधि सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनायें लागू की स्वच्छ भारत से लेकर स्वस्थ भारत तक और कश्मीर क्रांति से लेकर नागरिकता क्रांति तक मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए ऐसे विवादित फैसले जो दशकों तक अटके हुए थे जिन्हें जानबूझकर लटकाया गया था जिन विवादित मुद्दों को पिछली सरकार ने छूने तक कि हिम्मत नही दिखाई उन्हें मोदी सरकार ने एक झटके में खत्म कर दिया।राम मंदिर का मुद्दा हो या जम्मू कश्मीर 70 साल तक आर्टिकल 370 की जंजीरों में जकड़ा रहा।5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने कश्मीर आर्टिकल 370 से मुक्ति दे दी इसी के साथ जम्मू कश्मीर में देश के वो सभी कानून लागू हो गए जिन्हें 70 साल तक लागू नही किया जा सका था।जम्मू कश्मीर का अलग झंडा हटाकर सरकारी दफ्तरों में तिरंगा लहराने लगा।वहां के लोगो को भी केंद्र सरकार के लाभकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगा जिससे उन्हें वंचित रखा गया था।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष मानक चतुर्वेदी पार्षद- लता वर्मा,शिवझड़ी सिन्हा, कविता जैन,दाऊलाल कुर्रे पार्षद प्रतिनिधि जित्तू जैन,रोहित माहेष्वरी,बलराम यादव युवा मोर्चा -जिला महामंत्री आशीष सोनी,मंडल महामंत्री युगल पाटिल,राजू जायसवाल,मोनू सोनी,राकेश साहू,यशवंत साहू उपस्थित थे।
बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने आज दिल्ली...