
नसीम अली की खास रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायगढ़ का प्रतिनिधि पदाधिकारी गण आज बरमकेला विकासखंड के दिवंगत शिक्षक साथियों को उनके गृह गाँव जाकर शोक व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाकर श्रद्धांजली अर्पित किया।
स्व. पारसनाथ नायक को श्रद्धांजली-
छ ग टीचर्स एसोसिएशन बरमकेला के तहसील अध्यक्ष श्री पारसनाथ नायक व्याख्याता शा उ मा वि तौसीर बरमकेला का कोरोना से दुःखद निधन हो गया , आज उनके गृहग्राम तौसीर जाकर उनके तस्वीर पर दीप जलाकर , फूल अर्पित कर शिक्षकों की ओर से श्रद्धांजली दी गई। उनके पुत्र विवेक नायक भुवनेश्वर ओडिशा में MBBS अध्ययनरत ,पुत्री लिली नायक CIMS बिलासपुर में MBBS अध्ययनरत को ढांढस बंधा कर पिता के स्वप्नों को पूर्ण करने माता का ध्यान रखने कहा गया। ईश्वर से प्रार्थना कर मौन श्रद्धांजली दी गई।


