Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeखास खबरआफ़ताब हुसैन बने सरायपाली युवा काँग्रेस अध्यक्ष -युवा कांग्रेस सरायपाली नगर की...

आफ़ताब हुसैन बने सरायपाली युवा काँग्रेस अध्यक्ष -युवा कांग्रेस सरायपाली नगर की कमान आफ़ताब हुसैन को सौपी गयी है….

आफ़ताब हुसैन बने सरायपाली युवा काँग्रेस अध्यक्ष -युवा कांग्रेस सरायपाली नगर की कमान आफ़ताब हुसैन को सौपी गयी है छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी जी, महासमुंद प्रभारी यशवंत साहू जी,एवं महासमुंद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन चन्द्राकर जी की सहमती से युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशरफ हुसैन जी के द्वारा आज जिला कार्यकारिणी, विधानसभा एवं ब्लॉक अध्यक्ष की सूची राजीव भवन रायपुर से जारी की गयी।

सरायपाली विधानसभा के चारो ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है इस नियुक्ति से सरायपाली क्षेत्र के युवा काफी उत्साहित नज़र आ रहे है।
वही जिला कार्यकारिणी में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से वीरेंद्र यादव,वसीम हुसैन,दिलिप पटेल की सक्रियता देखते हुए उन्हें युवा कांग्रेस जिला सचिव बनाया गया है।
सरायपाली युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष आफ़ताब हुसैन ने बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह जी,सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद जी,जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद जिला अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चन्द्राकर जी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पुर्णचंद कोको पाढ़ी जी,युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा जी ,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव यशवंत साहू जी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन चंद्राकर एवं कांग्रेस कमेटी के बलॉक अध्यक्षों के सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
आफ़ताब हुसैन ने कहा युवाओ को राजनीति में आगे आना जरूरी है जिससे सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जा सके सड़क से सदन तक कि लड़ाई आगे भी युवा कांग्रेस लड़ते रहेगी और संगठन को मजबूती प्रदान करते रहेगी।
हमारे ऊपर जो विश्वास जताया गया है हम सभी मिल कर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करेंगे।

RELATED ARTICLES

Recent posts