
बिलासपुर/-सभी को सुख समृद्धि और मनोकामना का आशीर्वाद देकर भगवान गौरीनंदन अपने धाम लौट गए और साथ ही भक्तों के मन मे अगले वर्ष उनके आने का उमंग भी है। भगवान लम्बोदर ने सभी को शांति और अमन चैन से रहते हुए एक और नेक होने का वरदान भी दिया।इस दौरान नेताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण किया।जगह जगह विराजे भगवान रिद्धि सिद्दि से आशीर्वाद लिया। प्रदेश और क्षेत्र की जनता के लिए सुख समृद्धि और मनोकामना का वरदान मांगा। आम और खास सभी ने अपने नेताओं से सुख और दुख को साझा किया। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने अपने जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक -3 के सभी 21 ग्राम पंचायतो का भ्रमण किया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर 100 से भी अधिक पूजा पंडालों में पहुचकर गणेश उत्सव में शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भरपूर आनन्द उठाया। ग्राम पंचायतों में विराजमान सन्मुख गणेश का वंदन किया। जगह जगह लोगों के साथ संवाद भी किया। गणेश उत्सव की शुभकामनाएं भी दी। देर शाम तक आरती में शिरकत कर भगवान प्रथम पूज्य के सामने मत्था टेका और सबके लिए अमन चैन का आशीर्वाद लिया। नौनिहालों को उत्साहित भी किया। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं के बीच ईनाम का वितरण किया। अंकित ने कहा प़ढ़ाई के साथ खेल कूद में भी आगे रहने की जरूरत है। तब ही हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। 

