बिलासपुर/- भारी भीड़ और पुलिस के सामने ही उसने एक लड़की को दो टुकड़ो मे और काट डाला और सभी तमाशा देखते रहे।हां ये बिल्कुल सही खबर है, पर है जादुई। दरअसल ये हैरान कर देने वाली बात शिव टाकीज की है जहां इन दिनो विश्व विख्यात जादूगर सिकन्दर का विश्व प्रसिद्ध इंद्रजाल शो चल रहा है।रविवार को भारी भीड़ के साथ चल रहे जादू शो मे रहस्य रोमांच और हास्य के करतब दिखाते दिखाते जादूगर सिकन्दर ने जब थ्रिलर करतब शुरु किए तो दर्शक हैरान रह गये। 

