Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeखास खबरव्यापारी संघ ने किया जादूगर सिकन्दर का सम्मान, आखिरी दिनों में उमड़...

व्यापारी संघ ने किया जादूगर सिकन्दर का सम्मान, आखिरी दिनों में उमड़ रही भीड़…


बिलासपुर/-एक माह से शहर के शिव टाकीज मे अपने हैरतंगेज जादुई करिश्मों से धूम मचा रहे युवा सुपर स्टार जादूगर सिकंदर का शो लोकप्रियता ऐसी हो चली है कि आखिरी दिनों में भी भारी भीड़ जुट रही है और आज एक व्यापारी संघ जूना बिलासपुर और कांग्रेस नेता द्वारा जादूगर सिकन्दर का भव्य सम्मान किया गया।       
इस विशेष शो के दौरान व्यापारी संघ के अध्यक्ष और पार्षद बंटी गुप्ता, बलवीर हरियाणी,रमेश गुप्ता,गोपाल अग्रवाल और कांग्रेस नेता धनु यादवआदि ने पुष्पहार पहना कर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।अपने संबोधन मे अधिवक्ताओं ने जादूगर सिकंदर के शो की सराहना करते हुए कहा कि पहले भी बहुत से जादूगरों के शो देखे थे पर इतना भव्य और सामाजिक संदेशों से भरपूर शो पहली बार देखने को मिला है।                                         
शो के दौरान जादूगर द्वारा कोविड वैक्सिनेशन के लिए भी लोगो को को जादू करतब के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है और नशा से दूर रहने को लेकर भी एक विशेष जादुई खेल प्रस्तुत कर रहे है जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। जादूगर के मीडिया प्रभारी मदन भारती ने बताया कि यहां 7 दिसंबर तक ही जादू शो होगा और उसके बाद अन्य शहर के लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Recent posts