सीएसईबी के CSPDCL का मैनेजर टावर का सामान बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया…
…….नाम आरोपी…….
1-दीपराज बघेल पिता नरेंद्र बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी कुदुदंड सिविल लाइन
2-कार्तिक बघेल पिता सोन चरण बघेल उम्र उम्र 50 वर्ष निवासी कोनी बिलासा ताल
3,-मनोहर सिंह सलाम पिता काशीराम सलाम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम उपका कोटा
4-इंद्रदेव पोर्ते पिता मंडली पोर्ते उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम उपका थाना कोटा बिलासपुर
*फरार आरोपी*
1- साजिद खान उर्फ बाबा कबाड़ी मंगला
…..जप्त सामग्री….
1- बिजली टावर का एंगल – 14 नग
2- बिजली तार एलुमिनियम का -04 बंडल
3- एक बोलेरो वाहन
4- लोहे का पाइप – 08 नग
बिलासपुर/-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री मती पारुल माथुर के द्वारा थाना प्रभारी की मीटिंग लेकर थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए इसी तारतम्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,(शहर)श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्रीमती मंजू लता बाज के निर्देशन में आज एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन से एक टीम अवैध कबाड़ पर कार्रवाई हेतु रवाना की गई थी जो टीम के द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध कबाड़ के साथ आरोपियों को पकड़ा गया जिसका विवरण इस प्रकार है।



