जिसमें सेन समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे, रास्ते भर सेन समाज एवं बिलासपुर के राजनीतिक दलों अनेक सामाजिक संस्थाओं ने 3 दर्जन से ज्यादा स्थानों पर शोभायात्रा का गाजे-बाजे आतिशबाजी पुष्प. वर्षा कर सफा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया ।शोभायात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर जूना बिलासपुर गोल बाजार सदर बाजार कंपनी गार्डन नेहरू चौक मुंगेली नाका चौक होते हुए सेन समाज के श्रीवास धर्मशाला मंगला चौक में जाकर सभा के रूप में परिवर्तित हुआ, इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम के महापौर श्री रामसरण यादव उपस्थित थे। 