Sunday, July 12, 2026
Homeअपराधथाना कोटा के ग्राम करगी कला तथा कोटा नगर में कोटा पुलिस...

थाना कोटा के ग्राम करगी कला तथा कोटा नगर में कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे चलाया गया ग्रामीण जागरूकता अभियान…

दिनांक 29.04.2022

ग्रामीण जागरूकता अभियान…             

थाना कोटा के ग्राम करगी कला तथा कोटा नगर में कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे चलाया गया ग्रामीण जागरूकता अभियान…

अभियान के दौरान करीबन सैकड़ों लोगों किया गया जागरूक…                         

बिलासपुर/-पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन पर चलाए जा रहे ग्रामीण जागरूकता अभियान जानबो त बचबो अभियान की शुरुआत रतनपुर से की गई थी। उसी कड़ी में थाना कोटा क्षेत्र के 08 दिवसीय कोटेश्वर महादेव मेले में की गई थी। जिसमे मेले में आये हज़ारों लोगों को जागरूक किया गया था, उस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ग्राम सलका में दिनांक 22.03.2022 तथा ग्राम छेरकाबांधा मे दिनांक 27.03.2022 को एवं 04.04 2022 को ग्राम लिटिया मे ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया।          तथा आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  रोहित झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के ग्राम करगीकला तथा कोटा नगर में कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाया गया।         

विवरण – साधारणतः ग्रामीण परिवेश के लोग भोले भाले होते हैं, जो ठगो द्वारा अलग-अलग तरीकों से उनके साथ हो रहे अपराधो के बारे में जागरूक नहीं होने से अक्सर ठगी के शिकार होते रहते हैं। उनको जागरूक करने वरिष्ठ कार्यालय द्वारा ग्रामीण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आज कोटा पुलिस एवं एयू फाउंडेशन के तत्वाधान में यह अभियान चलाया गया अभियान के दौरान ग्राम पंचायत करगीकला एवं कोटा नगर के लोगों को विभिन्न प्रकार के ठगी, अपराध, उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया इस दौरान ग्राम पंचायत/नगर के सरपंच, पार्षद बुजुर्ग सदस्य, महिलाएं,पुरुष, युवा, बच्चे जिन्होंने इस अभियान से जुड़कर कर विभिन्न अपराधों से बचने के बारे में जानकारी प्राप्त किया एवं इस तरह के अभियान हमेशा कराए जाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Recent posts