बिलासपुर/- खदान से कोयला चोरी करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सैकड़ो लोग खदान से कोयला निकाल कर ले जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद आईजी डांगी ने जांच के निर्देश दिये हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो को एसईसीएल की कोरबा जिले में स्थित गेवरा/दीपका खदान का बताया जा रहा हैं।।हालांकि हम इस बात की पुष्टि नही करते कि वायरल वीडियो में सैकड़ों पुरुष व महिला कोयला उत्खनन कर बोरो में भर कर ले जाते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद रेंज आईजी रतन लाल डांगी ने इस पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इसके जांच के निर्देश दिये हैं। इसके लिए जांच अधिकारी एंटी क्राइम एन्ड सायबर यूनिट बिलासपुर के प्रभारी को जांच अधिकारी बनाया है ।जांच अधिकारी यह तस्दीक करेंगे कि वायरल वीडियो किस जिले के किस खदान की है। इसके अलावा आईजी ने जांच के लिये कई बिंदु भी तय किये हैं जिनके तहत जांच अधिकारी जांच कर रिपोर्ट आईजी को प्रस्तुत करेंगे।


