Thursday, May 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़कार्यालय सदस्य योग आयोग बिलासपुर में किया गया वृक्षारोपण...

कार्यालय सदस्य योग आयोग बिलासपुर में किया गया वृक्षारोपण…

बिलासपुर/- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यालय सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग, पुनर्वास केंद्र, ज़िला हॉस्पिटल में योग आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षद व कांग्रेस नेता श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर व बिलासपुर योग आयोग की टीम अविनाश दुबे, त्रिलोक कुमार नागेश, रश्मि पाण्डेय, लिली ठाकुर, उमा दुबे, अनुराग विश्कर्मा के द्वारा पौधारोपण किया गया। रविंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक है। प्राकृतिक वातारण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में एक बड़ी भूमिका निभाता है।    यह मनुष्यों, पशुओ और अन्य जीवित चीजो को बढ़ने और स्वाभाविक रूप से विकसित होने में मदद करता है, लेकिन मनुष्य की कुछ बुरी और स्वार्थी गतिविधियों के कारण हमारा पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। यह एक चिंताजनक विषय है, हमे जागरूक होना होगा ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ हो तथा अधिक से अधिक पौधा रोपण कर इसका सृजनात्मक प्रक्रिया अपनाना होगा।

 

RELATED ARTICLES

Recent posts

वनवासी कल्याण कुंज आश्रम में ग्रीष्मकालीन शिक्षण शिविर: छात्राओं को मिला जीवनोपयोगी ज्ञान….

बिलासपुर //वनवासी कल्याण कुंज आश्रम के ग्रीष्मकालीन शिक्षण वर्ग शिविर में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आई छात्राओं के जीवन में एक नई रोशनी का...