Homeखास खबरपत्थर खदान में डूबकर शहर के एक छात्र की मौत, 5 दोस्त...

पत्थर खदान में डूबकर शहर के एक छात्र की मौत, 5 दोस्त घर से निकले थे नहाने….                 

करण अंचल की खास रिपोर्ट…

मस्तूरी – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला रोड कुदुदंड निवासी एक छात्र की मौत मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा स्थित पत्थर खदान में डूबने से हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नितिन रजक पिता राजेश रजक उम्र 16 वर्ष है, जो अपने दोस्त सोहेल अली, अक्षय शुक्ला, मोरिस मार्टिन, क्रिश बाजपेयी के साथ मोटरसाइकिल में नहाने जाने की बात कह कर सुबह 8 बजे घर से निकला था, लेकिन वह नही लौटा उसके मौत की खबर घर आई।                                             

साथ गए दोस्त के पिता ने इसकी सूचना दी कि नितिन की डूबने से मौत हो गई है। जब परिजन मौके पर भदौरा स्थित पत्थर खदान पहुँचे तो छात्र का शव पानी मे तैर रहा था। मामले की सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई, जिन्होंने शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेज दिया है वही मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...