Homeखास खबरकल लीलागर् नदी एनिकट से बहे मासूम की 26 घंटे बाद मिली...

कल लीलागर् नदी एनिकट से बहे मासूम की 26 घंटे बाद मिली लाश…

रिपोर्ट:- करण अंचल मस्तूरी

मल्हार -लीलागर नदी में बहे मासूम का 26 घंटे बाद लाश मिली है। 4 साल का शुभम शनिवार को 1 बजे के आसपास अपने मां-बाप के साथ एनीकट पार करते समय नदी में डूबा था। SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसे आस-पास के 6 किलोमीटर के दायरे में तलाश रहे थे। जिसके बाद बच्चे का शव घटनास्थल से 1 किलोमीटर कटहा घाट के पास मिला है। उसके शव पत्थर और मिट्‌टी के बीच में फंसा हुआ था।             

मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल शनिवार को अपनी पत्नी और चार साल के बेटे शुभम को लेकर मल्हार की ओर गया था। इसके बाद दोपहर के 1 बजे के पास वह वापस लौट रहा था। बताया गया था कि वापस लौटने के बाद वह लीलागर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। एनीकट के ऊपर 2 फीट ऊपर से पानी बह रहा था। इसके बावजूद उसने अपने बेटे को बाइक में बिठाया और पार करने में लगा था। जबकि उसकी पत्नी पीछे पैदल चल रही थी। उसी दौरान बाइक फिसल गई और बाइक सहित बेटे शुभम व पिता प्रकाश भी बह गया था। लेकिन प्रकाश किसी तरह तैरकर बाहर किनारे आ गया था जिससे वह बच गया था। बाइक अभी भी एनिकट के अंदर ही फंसी हुई है उसे नही निकाला जा सका है। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्डम मे भेज आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...