आज दिनांक 3 अगस्त को केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर में 85 विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ lटीकाकरण हेतु पिछले एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी lविद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार झा ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप यह वैक्सीनेशन ड्राइव विद्यालय में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस टीकाकरण अभियान में विद्यालय के 85 बच्चों ने टीका लगवाकर वैश्विक महामारी कोविड -19 के विरुद्ध अपनी सुरक्षा की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया l विद्यालय के शिक्षकों की टीम ने सतत परिश्रम व एकजुटता के भाव से यह पुनीत कार्य संपन्न किया l प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार झा ने इस अभियान की सफलता हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने में हमारी युवा पीढ़ी सक्षम होती जा रही हैैै।
बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की...