बिलासपुर -:जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में झण्डा पदयात्रा कर जनमानस को राष्ट्र गौरव का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने भारत माता के समर्थन में जयघोष किया। आजादी अमर रहे के साथ आवाज बुलन्द किया। इस दौरान अंकित गौरहा ने जगह जगह ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होने कहा कि भारत माता से हम है। हमारा सारा जीवन भारत माता को समर्पित है। हमें अपनी आजादी और भारत माता पर गर्व है कि उसने हमे अपनी गोद में जगह दिया है। 