Home छत्तीसगढ़ आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा” के पुनीत उद्देश्य को जनमानस तक पहुंचाने आज केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने विशाल तिरंगा जुलूस निकाली…

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा” के पुनीत उद्देश्य को जनमानस तक पहुंचाने आज केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने विशाल तिरंगा जुलूस निकाली…

0
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा” के पुनीत उद्देश्य को जनमानस तक पहुंचाने आज केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने विशाल तिरंगा जुलूस निकाली…

बिलासपुर/-आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा” के पुनीत उद्देश्य को जनमानस तक पहुंचाने आज केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने विशाल तिरंगा जुलूस निकाली यह तिरंगा जुलूस विद्यालय से आरंभ हुई एवं रेलवे कॉलोनी के प्रमुख मार्गो एवं चौक से होती हुई पुनः विद्यालय वापस आयी।        यह जुलूस अत्यंत लुभावनी थी एवं लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम जागृत करने वाली सिद्ध हुई।सभी विद्यार्थियों के हाथों में हमारे देश की अस्मिता, स्वाभिमान एवं स्वतंत्रता की ज्योति अंकित करने वाले राष्ट्रध्वज थे।        पूरा वातावरण “हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा” “भारत माता की जय” एवं “जय हिन्द” के जयघोष से गुंजित हो रहा था। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय के शिक्षक उनका मार्गदर्शन कर रहे थे।                                            बैंड की धुन एवं विद्यार्थियों के जय घोष से वातावरण में समाए देशभक्ति भाव से प्रभावित होकर लोग अपने अपने घरों से निकलकर तिरंगे का अभिवादन एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। वे भी भारत माता का जय जयकार कर रहे थे।    इस जुलूस को निर्देशित कर रहे थे विद्यालय के खेल शिक्षक  संतोष लाल। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार झा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस आयोजन की सफलता हेतु बधाई दी। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय में प्रतिदिन अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here