
इनमें एक व्यक्ति के दोनो हाथ-पैर नहीं है, जिसे लगाया जायेगा। इस आयोजन हेतु क्लब द्वारा किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग नही लिया गया है, क्लब के सदस्यों ने आपसी सहयोग से इसका खर्च वहन कर रहे हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि क्लब के मानदेय सदस्य प्रवीण झा ने इस सेवा कार्य हेतु 5 लाख की सहयोग राशि नि:स्वार्थ भाव से प्रदान की है। यह कार्यक्रम पाँच दिनों 16 से 20 अगस्त 2022 तक चलेगा। इसके दो माह पश्चात् एक फालोअप कैम्प लगाया जायेगा, जिसमें हितग्राहियों को लगाये गये कृत्रिम हाथ-पैर के सुचारू ढंग से कार्य करने की जानकारी ली जायेगी, यदि कोई परेशानी होगी तो उसका निदान भी किया जायेगा।