Sunday, December 14, 2025
spot_img
Homeखास खबरकोविड टीकाकरण महाभियान: 20 एवं 21 अगस्त को  जिले में 1 लाख...

कोविड टीकाकरण महाभियान: 20 एवं 21 अगस्त को  जिले में 1 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की तैयारी… 

बिलासपुर 18 अगस्त 2022/जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग एक और बड़े स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए महाभियान 20 एवं 21 अगस्त को चलाने जा रहा है। दो दिनों में 1 लाख 20 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतिरक्षा प्रणाली को अतिरिक्त ताकत देने के लिए बूस्टर डोज पर इस अभियान में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
यह महाभियान शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने वर्गवार तैयार की गई सूक्ष्म कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स से भी इस अभियान के लिए मदद लेने की बात कही। नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में हर वार्ड में घर-घर जाकर दस्तक दी जायेगी। टीकाकरण अभियान से संबंधित पर्चाें का वितरण किया जाएगा। 20 अगस्त को 361 स्थानों पर 62 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार 21 अगस्त को 315 स्थानों पर 62 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर  सौरभ कुमार ने इस टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने के लिए पात्रता अनुसार टीका लगवाने की अपील लोगों से की है।

RELATED ARTICLES

Recent posts

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने दिल्ली में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद से मिलकर जताया आभार….

बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने आज दिल्ली...