Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने प्रदेशवासियों को...

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं…

रिपोर्ट:- करण अंचल मस्तूरी

मस्तूरी//-  छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी जी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। धनतेरस पर्व की बधाई देते हुए अपने संदेश में प्रेमचंद जायसी ने कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी प्रदेशवासियों का जीवन स्वस्थ और खुशहाल रहे एवं आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि और वैभव से परिपूर्ण हो । प्रेमचंद जायसी ने दीपो के पावन पर्व दीपावली पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की हैं। अपने बधाई सन्देश में उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की अलौकिकता का प्रतीक है। हम सभी भारतीय इस पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाते है। दीपावली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को प्रकाशमय करे, यही मेरी कामना है।

RELATED ARTICLES

Recent posts