Thursday, March 26, 2026
spot_img
Homeखास खबरविकट परिस्थिति में पत्रकारों को दी जाएगी राहत राशि सदभाव पत्रकार संघ...

विकट परिस्थिति में पत्रकारों को दी जाएगी राहत राशि सदभाव पत्रकार संघ द्वारा कि गई घोषणा…

बिलासपुर/-पत्रकार राहत कोष की स्थापना करने के बाद सदभाव पत्रकार संघ प्रदेश का पहला और एकमात्र पत्रकारों से जुड़ा संगठन बन गया है जिसने पहली बार पत्रकारों के सुख-दुख के लिए राहत दिलाने पत्रकार राहत कोष की स्थापना की है। शुक्रवार को यह ऐतिहासिक निर्णय सदभाव पत्रकार संघ की सर्किट हाउस में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने बैठक के दौरान इस संबंध में सभी से सहमति बनाते हुए पत्रकार राहत कोष की स्थापना की घोषणा की और उन्होंने ही अपनी तरफ से पत्रकारों की मदद के लिए स्वेच्छा से राशि देने का ऐलान भी किया।                       

फिर क्या था देखते ही देखते सहयोग राशि देने सभी सदस्य और पदाधिकारियों की कतार लग गई। सभी ने स्वेच्छा से योग्यता अनुसार राशि तत्काल पत्रकार राहत कोष के लिए जमा की। गौरतलब है कि सदभाव पत्रकार संघ के पहले एक अन्य पत्रकार संगठन में रहने के दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और संवेदनशील पत्रकार देवदत्त तिवारी का यह सपना था कि पत्रकारों की मदद के लिए या किसी भी आपात स्थिति में राहत पहुंचाने के लिए एक पत्रकार राहत कोष होना चाहिए। शुक्रवार को यह ऐतिहासिक दिन आया और सदभाव पत्रकार संघ ने सदभाावना का प्रदर्शन करते हुए पत्रकारों के लिए इस राहत कोष की स्थापना की।आने वाले समय में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस राहत कोष को नया आयाम दिया जाएगा। बहरहाल बैठक में सदस्यता अभियान चलाने सदस्यता का नवीनीकरण करने और आगामी फरवरी माह में नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित करने जैसे कई विषयों पर चर्चा की गई।इस दौरान दो नए सदस्य भी संघ के साथ जुड़े जिनमें पहले वरिष्ठ पत्रकार विजय ओझा एवं दूसरे पूर्व में पत्रकार रहे और हाल ही में पुलिस की नौकरी से रिटायर हुए गोडपारा निवासी सुरेंद्र वर्मा शामिल रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी,प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, बिलासपुर जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल,जिला सचिव आमिर खान, जिला सचिव अनीश गंधर्व, जिला सचिव प्रतीक मिश्रा, नीरज शुक्ला, संतोष मिश्रा,सुधीर तिवारी, सृष्टि सिंह ,भारती यादव, निर्मल सिंह, हीरा राव,सागर सोनी, सदाफले,भूषण श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Recent posts

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज….

बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध का केंद्र बन गया है। जिस मैदान...