Wednesday, May 27, 2026
Homeअपराधपांच टुकड़ों में मिली लाश सकरी क्षेत्र के उसलापुर में रहने वाले...

पांच टुकड़ों में मिली लाश सकरी क्षेत्र के उसलापुर में रहने वाले पवन सिंह अपनी पत्नी सीता साहू की हत्या दोनों ने किया था प्रेम विवाह…

बिलासपुर/ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं जिसमे, पत्नी की हत्या कर पांच टुकड़ों में काटने की जानकारी मिला जिसमे, आरोपी पति ने लाश को छुपाने पानी की टंकी में डाला

जानकारी के अनुसार उसलापुर में रहने वाले युवक ने दो महीने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद शव को पानी की टंकी में छुपा दिया। पुलिस ने शव जब्त कर पीएम के लिए भेजा है। इधर पुलिस की टीम युवक से पूछताछ कर रही है।
सकरी क्षेत्र के उसलापुर में रहने वाले पवन सिंह की गतिविधियां संदिग्ध थी।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को युवक पर शक हुआ। जिसे पर जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके मकान की तलाशी ली गई। मकान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बहुत जांच करते हुए जवान छत पर पहुंचे। छत में बदबू आने पर जवानों ने पानी की टंकी में झांककर देखा। तो अंदर प्लाटिक से लिपटी कुछ संदिग्ध सामान को देखकर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। साथ ही युवक से इस संबंध में पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसने दो महीने पहले अपनी पत्नी सीता साहू की हत्या की थी। लाश को टुकड़ों में काट कर पानी की टंकी में डाल दिया था। इसे सुनकर जवान सकते में आ गए। घटना की जानकारी फोरेंसिक टीम को दी गई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। सोमवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि पवन ने दूसरे जाति की युवती सीता साहू से प्रेम विवाह किया था। जिससे युवक के घरवाले नाराज थे। क्या परिवार की नाराजगी की वजह से पवन सिंह ने उसलापुर के किराए का मकान लेकर रहता था। यहां पर उसने मामूली विवाद के चक्कर में सीता साहू की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए पांच टुकड़ों में काटकर पानी की टंकी में छुपाया।।

RELATED ARTICLES

Recent posts