
ग्राम पंचायत बैमा में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने महिला समूहों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अंकित गौरहा ने महिला समूहों की पंजीयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गौरहा ने बताया कि समूह में बड़ी ताकत होती है। अकेला चना भाड़ फोड़े या ना फोड़े..लेकिन सामुहिक एकता के दम पर बड़ी परेशानियों पर जीत हासिल किया जा सकता है।
उपस्थित महिला समुहों के सदस्यों से अंकित गौरहा ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के समग्र विकास प्रक्रिया से जोड़ने अनेक योजनाएं चला रही है। हम सबकों योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि इन योजनाओं का सीधा सम्बन्ध योजना का लाभ लेने वालों तक ही नही है। बल्कि जब समूह का विकास होगा तो एक बहुत बड़ा वर्ग भी विकास प्रक्रिया से जुड़ेगा। सीधी बात है इससे प्रदेश का भी तेजी से विकास होगा। बैठक में 20 से अधिक महिला समूहों ने हिस्सा लिया। अंकित गौरहा ने महिला समूहों को ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने की बात कही। साथ ही यह भी दुहराया कि आत्मनिर्भर ही सफलता की कुंजी है। राज्य सरकार से इस अभियान में महिलाओं के साथ है।