Wednesday, May 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका…

 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है। उन्हें यह टीका सोमवार को एम्स में लगा। पीएम ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर जी है। अपने एक ट्वीट में पीएम ने कहा कि उन्होंने एम्स में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है। प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे डॉक्टरों एवं वैज्ञानिकों की सराहना भी की है। पीएम ने सभी योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत बनाने का काम किया है। जो लोग वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे आगे आएं। इससे हम भारत को कोरोना मुक्त बना सकेंगे।

‘बता दें कि 1 मार्च से देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसके लिए लोगों से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

Recent posts