Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeखास खबरबिलासपुर//- ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर...

बिलासपुर//- ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत एक की हालत नाजुक….

बिलासपुर/ मस्तुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत

आए दिन लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे है, जिसके कारण यातायात नियमो की अव्हेलना है। वही एक बार फिर जिनमें से एक को गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, और एक युवक को सामान्य चोटे आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा निवासी अभिलेख भास्कर पिता हेमकुमार भास्कर उम्र लगभग 17 वर्ष अपने चचेरे भाईअतुल भास्कर एवं एक अन्य साथी के साथ ग्राम बकरकुदा से मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम दलदली बारात गया हुआ था। जो बारात में शामिल होने के बाद रात 11:00 बजे के आसपास बाइक क्र CG 12 AM 4724 से तीनो वापस अपने ग्राम बकरकुदा लौट रहे थे तभी टिकारी और बकरकुदा के बीच पथरताल मोड के पास मल्हार तरफ से आ रहे बोर खनन करने वाले ट्रक क्र. KA 01 AC 5725 ने सामने से बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चला रहे अतुल भास्कर ट्रक से टकरा कर दूर जा कर गिर गया वही पीछे बैठे अभिलेख की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही चालक अतुल भास्कर को भी गंभीर चोटे आई है जिसको गंभीर स्थिति में बिलासपुर रिफर किया गया है। वही एक युवक को हल्की सामान्य चोट आई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनाकारित ट्रक को जब्त किया और मौके से फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Recent posts