सभी आरोपीयों के विरूद्ध छत्तीसगढ और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानो में चोरी के 02 दर्जन से अधिक अपराधिक रिकार्ड है दर्ज, आरोपी सोनू साहू एवं लक्की शर्मा पुर्व में भी थाना सिविल लाईन व बिलासपुर जिले में चोरी के 07 अपराध में जेल जा चुके है।चोरी का मास्टर माईंड सोनू साहू अपने अन्य साथीयों के साथ चोर गिरोह तैयार कर चोरी की घटना को देते थे अंजाम।
आरोपीगण अधिकतर सूने मकान को निशाना बनाकर करते थे चोरी।आरोपीयो के कब्जे से लगभग 170 ग्राम सोने के आभूषण कीमती 10 लाख रुपए एवं एक किलो गा्रम चांदी के आभूषण व नगदी रकम 70000 रू, दो नग मोटर सायकल एक एल.ई.डी. टी.वी. एवम् बैंक में hold 140000 रूपये सहित कुल 14 लाख रू से अधिक का मशरूका बरामद।आरोपीगण चोरी का माल खपाने बैंक में गोल्ड लोन लेते थे।चोरी की वारदात का पता लगाने घटना स्थल पर मौजुद सी.सी.टी.वी. फुटेज को सोशल मिडिया क माध्यम से छत्तीसगढ एवं पडोसी राज्यो में भेजा गया जिसके माध्यम से मनेंद्रगढ़ जिल के आरक्षक प्रमोद यादव के द्वारा उक्त शातिर चोर गिरोह का पहचान किया गया।सभी आरोपियों को कोतमा के लाॅज में छिपे हुये थे जिन्हे घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार।


