Wednesday, May 27, 2026
Homeअपराधबिलासपुर बना अपराधियों का गड़ मैग्नेटो मॉल के पास लगा रहता हैं,...

बिलासपुर बना अपराधियों का गड़ मैग्नेटो मॉल के पास लगा रहता हैं, असामाजिक तत्वों का जमवाडा…देखिए वीडियो देखें वीडियो…

बिलासपुर।बिलासपुर शहर में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। चाकूबाजी और मारपीट से जिला अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है। वही एक बार फिर मैग्नेटो मॉल के सामने असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगाने लगा है। आपको बात दें मेगंटो मॉल के समाने चर्चित पान ठेले का शटर फिर से खुल गया है। जिससे देर रात तक मॉल के सामने भीड़ जमा होने लगी है। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही सीएसपी गुप्ता ने इस चर्चित पान ठेले के शटर में सील लगवाई थी, पर पान ठेले का संचालक अपनी पहुंच के चलते एक बार फिर अपनी दुकानदारी शुरू कर दी है, वही सूत्र बता रहे है की मॉल के समाने स्थित पान ठेला संचालक के लड़के नशा करके यहां गुंडागर्दी करते है। वही मैग्नेटो मॉल के सामने का एक सीसीटीवी फुटेज समाने आया है जिसमे काली शार्ट पहना युवक एक गरीब गुपचुप वाले का ठेला पलटते नजर आ रहा है। सूत्र बता रहे है की ये चर्चित पान ठेले वाले का ही लड़का है। जो आए दिन गली गलाउच कर गरीब लोगों से हफ्ता वसूली करता है। पर लगता है क्षेत्र की पुलिस को इससे कोई सरोकार नहीं है। जिससे मेगंटो मॉल के आस पास फिर से माहौल खराब हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Recent posts