Wednesday, May 27, 2026
Homeअपराधअवैध शराब बिक्री करने वाले पर तखतपुर पुलिस का प्रहार, ग्राम भीमपुरी...

अवैध शराब बिक्री करने वाले पर तखतपुर पुलिस का प्रहार, ग्राम भीमपुरी के मित्र मिलन ढाबा में अवैध रूप से शराब रखकर ब्रिकी करने वाला ढाबा संचालक को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

आरोपी के कब्जे से 05 नग गोवा स्पेशल शराब, 10 नग शिम्बा बियर, 12 नग मेडोसा बियर केन, 03 नग बटवाईजर बियर केन कुल मात्रा 14.9 लीटर कुल कीमती लगभग 5490 रूपये जप्त…

गिरफ्तार आरोपी-
राजीव मिश्रा पिता सुभाष मिश्रा उम्र 49 साल साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर(छ.ग.)

बिलासपुर तखतपुर थाना क्षेत्र का मामला पोलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। एवं लोगो को अवैध कारोबार करने वालो की सूचना पुलिस को देने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया था। दिनाँक 27-05-2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भीमपुरी के मित्र मिलन ढाबा मे ढाबा संचालक राजीव मिश्रा शराब बिकी हेतु छुपा कर रखा है जिसकी सूचना तत्काल  पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) को देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा  नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम भीमपुरी मित्र मिलन ढाबा पहुंचकर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, और उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखा 05 नग गोवा स्पेशल शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा कीमती लगभग 650 रूपये,10 नग शिम्बा बियर बाटल प्रत्येक में 650 एमएल भरा कीमती लगभग 2200 रूपये, मेडोसा बियर केन 12 नग प्रत्येक में 500 एमएल भरा कीमती लगभग 2040 रूपये , बटवाईजर बियर केन 03 नग प्रत्येक में 500 एमएल भरा कीमती लगभग 600 रूपये कुल मात्रा 14.9 लीटर कुल कीमती लगभग 5490 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।कार्यवाही में उनि इन्द्रनाथ नायक, पील्लु राम मंडावी – आरक्षक, प्रकाश ठाकुर , सुनील सूर्यवंशी, देवेन्द्र साहू, गोपी राजपूत, ओंकार राजपूत, रामलाल सोनवानी महिला आरक्षक विभा सिंह का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Recent posts

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…

बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की...