Homeखास खबरमुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे साप्ताहिक ‘जनदर्शन’,27 जून से होगा शुरू,हर सप्ताह...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे साप्ताहिक ‘जनदर्शन’,27 जून से होगा शुरू,हर सप्ताह गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शन…

बिलासपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे।जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

Recent posts

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 23 नवंबर को लगेगा सोलर कनेक्शन शिविर…..

  विष्णु चौक सामुदायिक भवन के पास सुबह 11 बजे से होगा आयोजन, उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील छत्तीसगढ़। प्रधानमंत्री सूर्यघर...