Homeखास खबरउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो किया लॉन्च.. सुनिए सॉन्ग…

बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को बिलासपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च किया।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा तैयार कराए गए इस गाने के माध्यम से लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने जागरुक और प्रेरित किया गया है। गाने में प्रदेश के शहरों और गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से जन भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई है। वीडियो सॉन्ग की रिलीज के दौरान विधायक धरम लाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और सुशांत शुक्ला, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक  कुंदन कुमार और सुडा के सीईओ शशांक पाण्डेय भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Recent posts

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 23 नवंबर को लगेगा सोलर कनेक्शन शिविर…..

  विष्णु चौक सामुदायिक भवन के पास सुबह 11 बजे से होगा आयोजन, उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील छत्तीसगढ़। प्रधानमंत्री सूर्यघर...