Homeअपराधपुराना बस स्टैंड में गुंडागर्दी करते हुए वायरल वीडियो वालों पर तारबाहर...

पुराना बस स्टैंड में गुंडागर्दी करते हुए वायरल वीडियो वालों पर तारबाहर पुलिस का प्रहार…

नाम आरोपी

1- हीरालाल उर्फ खोटली पिता श्री राम ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी चाटीडीह, पानी टंकी के पास, सरकंडा
2-अरमान खान पिता राजू खान उम्र 23 वर्ष निवासी मगरपारा चौक सिविल लाइन

बिलासपुर तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत की घटना संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की पुराना बस स्टैंड में कुछ लड़के शराब भट्टी के पास गुंडागर्दी करके दहशत का माहौल बना रहे हैं कि सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा(भापुसे) को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल उपद्रवियों को पड़कर कारवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल एक टीम पुराना बस स्टैंड की ओर रवाना हुई जो टीम को देखकर दो लड़के मौके से भागने के फिराक में थे जिन्हें दौड़ा कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हीरालाल उर्फ खोटली निवासी चाटीडीह, अरमान खान निवासी मगरपारा बताये जिनके पास से एक लोहे का खोखला पाइप एवं 02 नग धारदार चापड़ बरामद हुआ दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक- पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।

RELATED ARTICLES

Recent posts

केंद्रीय खरीदी प्रणाली पर तत्काल रोक लगाने की मांग, सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने बैंक प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन….

बिलासपुर। संभागीय सहकारी समिति कर्मचारी संघ, संभाग बिलासपुर ने केंद्रीय खरीदी प्रणाली को लेकर विरोध जताते हुए इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की...