Homeखास खबरदेवरी में हनुमान जन्मोत्सव पर पहुंचे भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्या, आस्था...

देवरी में हनुमान जन्मोत्सव पर पहुंचे भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्या, आस्था प्रकट कर ग्रामीणों से किया संवाद

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत देवरी पहुंचकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया था।         

भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्या ने इस मौके पर मंदिर पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और अपनी तथा पार्टी की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सूर्या ने इसे आस्था प्रकट करने के साथ-साथ आमजन से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों, भक्तों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा भी की।

RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...