Wednesday, May 27, 2026
Homeखास खबरसर्व ब्राह्मण समाज लोरमी के द्वारा नगर के फव्वारा चौक को भगवान...

सर्व ब्राह्मण समाज लोरमी के द्वारा नगर के फव्वारा चौक को भगवान परशुराम चौक घोषित किये जाने को लेकर नगर पंचायत में मांगपत्र सौंपा गया…

लोरमी-धर्मनगरी के मध्य स्थित फव्वारा चौक का नाम भगवान विष्णु के छठवें अवतार, सनातन धर्म के आराध्य भगवान परशुराम के नाम से घोषित किये जाने एवं भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा स्थापित किये जाने को सर्व ब्राह्मण समाज लोरमी के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत लोरमी को माँगपत्र सौपा गया। सर्व ब्राह्मण समाज समाज के समस्त वरिष्ठजन, पदाधिकारीगण एवं श्री परशुराम सेना के द्वारा शांतिपुर्ण रूप से नगर पंचायत परिसर में एकत्रित होकर मांगपत्र सौंपा गया। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बृजराज किशोर त्रिपाठी ने बताया कि लोरमी को सदैव धर्मनगरी भगवान श्री परशुराम ब्राह्मण समाज के आराध्य होने के साथ सम्पूर्ण सनातन धर्म के पूज्यनीय है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में लोरमी में ब्राह्मण समाज का अतुल्य योगदान रहा है एवं सामाजिक स्तर पर ब्राह्मण समाज का लोरमी के सभी समाज को एक सूत्र में पिरोने एवं एक शहर एक परिवार की अवधारणा पर चलने वाला परिवार है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बृजराज किशोर त्रिपाठी, रामा प्रशाद शर्मा, राकेश दुबे, मनोज त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, अशोक शर्मा, नितेश पाठक, अखिलेश त्रिपाठी, महेंद्र द्विवेदी, राजकुमार दुबे, विश्वास दुबे, देवेंद्र पांडेय, संदीप उपाध्याय, अमित त्रिपाठी, पराग तिवारी, राहुल चतुर्वेदी, नीलेश दुबे, अमन शर्मा, अभिजीत तिवारी, विकास दुबे, विशाल मिश्रा, अभिषेक दुबे, आशुतोष मिश्रा, हिमेश त्रिपाठी, अंकित दुबे, रमन शर्मा, विवेक त्रिपाठी, दुर्गेश तिवारी, कृष्णा शर्मा, मुकुल तिवारी, प्रांकलन त्रिपाठी, क्षितिज मिश्रा, समीर पाठक, अंशुमान दुबे, अमन त्रिपाठी, अतुल चतुर्वेदी, गौरव पांडेय, विकाश तिवारी, अनुप्रास चौबे, आकाश तिवारी, आशुतोष तिवारी, आशु उपाध्याय, ईशान मिश्रा, शुभम, अनुनय, मयंक, अखिल, कृष्णा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Recent posts