तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, गांव से लेकर शहर तक गूंजा जयघोष,विधायक, जनप्रतिनिधियों, कमिश्नर , कलेक्टर एवं नागरिकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा..


इस आयोजन में नागरिकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।यात्रा के समापन पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित नागरिकों ने गर्व से भाग लिया। आयोजन के अंत में जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान की शपथ दिलाई।उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गएऑपरेशन सिदूंर की सराहना हर देशवासी कर रहा है। भारतीय सेना द्वारा देश की रक्षा हेतु अदम्य साहस का परिचय देते हुऐ देश की सीमाओं की रक्षा अत्यन्त वीरता के साथ की जा रही है।