



आरोपी का विवरण – महेंद्र बंजारे पिता गोरेलाल बंजारे उम्र 29 साल साकिन घोंघाड़ीह थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
बिलासपुर घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 13.09.2025 को प्रार्थीया उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम घोंघाड़ीह थाना कोटा का महेन्द्र बंजारे शादी का झांसा देकर जबरदस्ती इसके घर में जाकर शारीरिक शोषण किया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की खोजबीन की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है। तत्पश्चात थाना कोटा पुलिस की टीम द्वारा साइबर सेल की मदद से लोकेशन द्वारा आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर आज दिनांक 14.09.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही साथ आरोपी का माननीय न्यायालय में स्थायी वारंट पेश किया गया।



