Sunday, December 14, 2025
spot_img
Homeअपराधजंगली जानवरों के शिकार हेतु लगाए गए अवैध विद्युत करंट से एक...

जंगली जानवरों के शिकार हेतु लगाए गए अवैध विद्युत करंट से एक व्यक्ति की मृत्यु — शव जलाकर साक्ष्य नष्ट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध..

बिलासपुर थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम डिंडोल स्थित दोषी मुंडा तालाब के पास जंगल में दिनांक 29.10.2025 से 03.11.2025 के मध्य एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मृत्यु एवं शव को जलाकर साक्ष्य नष्ट करने की सूचना प्राप्त होते ही कोटा पुलिस द्वारा तत्काल सक्रिय जांच एवं कार्रवाई प्रारंभ की गई।प्रार्थी आजू राम कुशराम के आवेदन पर थाना कोटा में मर्ग धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रारंभिक जांच की गई। जांच के दौरान गवाहों के कथन एवं घटनास्थल निरीक्षण से यह तथ्य सामने आया कि ग्राम नर्मदा डिंडोल के कुछ व्यक्तियों द्वारा 11 केवी विद्युत पोल से नंगी जीआई तार खींचकर अवैध रूप से जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा था।इसी दौरान मृतक अयोध्या सिंह खुसरो (उम्र 35 वर्ष), निवासी छिरहापारा धुमा (थाना तखतपुर), उक्त क्षेत्र से गुजरते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना के पश्चात आरोपियों ने साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

…मामले में दर्ज अपराध…

जांच उपरांत निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध थाना कोटा में अपराध धारा 105, 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया — उक्त मामले में आरोपी 1.जान सिंह बैगा पिता चरण बैगा, उम्र 48 वर्ष

2.अनिल बैगा पिता मंहगु बैगा उम्र 25 साल, 02 विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी ग्राम नर्मदा डिंडोल, थाना कोटा, जिला बिलासपुर घटनाक्रम के पश्चात आरोपीगण जंगल क्षेत्र में छिपे हुए थे, जिन्हें कोटा पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी, सूझबूझ एवं कड़ी मेहनत से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों की सक्रिय पतासाजी एवं संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा श्री तोप सिंह नवरंग के कुशल मार्गदर्शन में —स.उ.नि. नहारू राम साहू, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव,आर. रविंद्र मिश्रा, आर. दीप सिंह कंवर, आर. प्रफुल्ल यादव,आर. विनोद यादव, आर. सोमेश्वर साहू एवं आर. संजय श्याम का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

..कोटा पुलिस की जनअपील

👉 अवैध विद्युत शिकार जैसे खतरनाक कार्यों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

RELATED ARTICLES

Recent posts

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने दिल्ली में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद से मिलकर जताया आभार….

बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ने आज दिल्ली...