Homeअपराधपार्टनरशिप में हाईवा खरीदने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी...तोरवा...

पार्टनरशिप में हाईवा खरीदने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी…तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार..

गिरफ्तार आरोपी :-

01. सचिन कुमार मानिकपुरी

पिता – समारू दास मानिकपुरी

उम्र – 28 वर्ष

निवासी – मधुसूदन हाईट्स, हेमुनगर, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कि घटना प्रार्थिया वैशाली सिरामे, निवासी मधुसूदन हाईट्स, तोरवा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पड़ोस में रहने वाला सचिन मानिकपुरी, जो कोल माइंस, कोरबा में कार्यरत है, द्वारा कोल माइंस में हाईवा वाहन लगाकर अधिक लाभ अर्जित करने का झांसा देकर पार्टनरशिप में हाईवा खरीदने के नाम पर 17 लाख रुपये प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।प्राप्त शिकायत की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार, आईपीएस को सौंपी गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा फर्जी वाहन विक्रय पत्र (Forged Deed) तैयार कर प्रार्थिया से 17 लाख रुपये की ठगी की गई।सीएसपी के त्वरित निर्देश पर थाना तोरवा में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के फरार होने से पूर्व त्वरित विवेचना करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...