



बिलासपुर जिले के तहसील पचपेड़ी अंतर्गत ग्राम लोहरसी स्थित सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोहरसी पंजीयन क्रमांक 561 में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में बनाया गया
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई जिसे समिति के प्रबंधक अमित तिवारी अध्यक्ष रामनिवास साहू द्वारा फहराया गया ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान प्रकट किया इस अवसर पर समिति के प्रबंधक अमित तिवारी अध्यक्ष रामनिवास साहू ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में किसानों श्रमिकों और आम नगरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने समिति के माध्यम से किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी
कार्यक्रम में सुनील तिवारी महेंद्र कुमार श्रीवास कन्हैया द्विवेदी सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे सभी ने देश की प्रगति सामाजिक समरसता और संविधानिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया इस समारोह के दौरान महापुरुषों ने छायाचित्रों पर माल्यार्पण किया गया साथ प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ पूरे आयोजन में राष्ट्रीयभक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा||




