



बिलासपुर जिले की सेवा सहकारी समिति करमा में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप प्रबंधक अरुण कश्यप और ग्राम वासियों और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और सदस्यों ने मिलकर एक भव्य समारोह का आयोजन किया, जिसमें देश भक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई जिसे समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप प्रबंधक अरुण कश्यप और द्वारा फहराया गया ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान प्रकट किया

इस अवसर पर समिति के प्रबंधक अरुण कश्यप और अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप पूर्व सरपंच राजकुमार कश्यप वर्तमान सरपंच नंद कुमार साहू राजेंद्र शुक्ला वरिष्ठ नागरिक जगन्नाथ पटेल विद्या कश्यप पुनीत कश्यप पप्पू साहू ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में किसानों श्रमिकों और आम नगरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने समिति के माध्यम से किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी




