Homeअपराधनंबर ब्लॉक को लेकर विवाद बना जानलेवा, शुभम विहार में गर्लफ्रेंड ने...

नंबर ब्लॉक को लेकर विवाद बना जानलेवा, शुभम विहार में गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या…

बिलासपुर जिले के शुभम विहार, शिक्षक कॉलोनी से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। नंबर ब्लॉक करने को लेकर हुए विवाद में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान कांताप्रसाद, मूल निवासी रतनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कांताप्रसाद बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर यहीं काम करता था।वहीं आरोपी युवती का नाम युक्ति, उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युक्ति ने कांताप्रसाद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
RELATED ARTICLES

Recent posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए….

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, मोपका में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम...