Wednesday, May 27, 2026
Homeखास खबरन्यायधानी छत्तीसगढ़ को मिला इंटरनेशनल लेवल स्पोर्ट्स सेंटर, डिप्टी सीएम अरुण साव...

न्यायधानी छत्तीसगढ़ को मिला इंटरनेशनल लेवल स्पोर्ट्स सेंटर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भव्य उद्घाटन…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में खेल और फिटनेस के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में आज एक अत्याधुनिक एवं सर्व-सुविधायुक्त स्पोर्ट्स सेंटर जिम का भव्य उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा किया गया। यह स्पोर्ट्स सेंटर मुंगेली नाका, संजय चरण पुष्कर के पीछे स्थित कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया गया है।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ऐसे आधुनिक स्पोर्ट्स सेंटर युवाओं को सही मार्गदर्शन और संसाधन प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने इस पहल को बिलासपुर के लिए गौरव का विषय बताया।इस स्पोर्ट्स सेंटर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे पूरी तरह इंटरनेशनल लेवल के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।

 

जिम के ओनर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह केवल एक सामान्य जिम नहीं है, बल्कि यह एक कंप्लीट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सेंटर के रूप में कार्य करेगा।

यहां खिलाड़ियों के लिए फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन यूनिट,आधुनिक मशीनों से लैस जिम ट्रेनिंग,स्पोर्ट्स साइंस आधारित न्यूट्रिशन एवं डाइट प्लान,इंजरी रिकवरी और परफॉर्मेंस सुधार पर विशेष ध्यान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।स्पोर्ट्स सेंटर के डायरेक्टर डॉ. अविनाश जायसवाल ने मीडिया को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस सेंटर का उद्देश्य खिलाड़ियों को सुरक्षित, वैज्ञानिक और प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान करना है, ताकि वे बिना चोट के अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकें।

उन्होंने बताया कि यहां युवा खिलाड़ियों से लेकर प्रोफेशनल एथलीट्स तक सभी के लिए विशेष प्रोग्राम तैयार किए गए हैं।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, युवा वर्ग, फिटनेस एक्सपर्ट्स और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस नए स्पोर्ट्स सेंटर के शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अब बेहतर प्रशिक्षण के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Recent posts