Homeअपराधचोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता..रिपोर्ट के कुछ...

चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता..रिपोर्ट के कुछ ही घंटों के भीतर मशरूका सहित आरोपी गिरफ्तार…

नाम आरोपी:- बिपिन मसीह पिता विरेन्द्र मसीह उम्र 52 वर्ष निवासी घुरू शैलेन्द्र नगर थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डॉ. शशि मिश्रा दिनांक 05.02.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.02.2026 के सुबह करीब 11.30 बजे वह अपने घर पूजा पार्क मंे ताला लगाकर ड्यूटी पर गया था, दोपहर करीब 03.30 बजे इसकी पत्नि प्रिया मिश्रा फोन कर सूचना दी की घर का दरवाजा अंदर से बंद है, बताई और कालोनी के गार्ड एवं आसपास के लोगों को बुलवाकर घर खुलवाये तो घर के अंदर मेरा पुराना ड्राइवर विपिन मसीह चोरी करने के लिए घूसा हुआ था, जो पर्स में रखे नगदी रकम 9000रू. नहीं था, जिसे विपिन मसीह चोरी करना बताने पर अपराध सदर कायम कर विवेचना मंे लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर पंकज पटेल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल मौके पर भेजा गया, जहां संदेही विपिन मसीह को हिरासत में लेकर कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने से प्रार्थी के घर चोरी करना स्वीकार, करते हुये चोरी किये नगदी रकम 9000रू. को बरामद कराया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Recent posts