Wednesday, February 25, 2026
spot_img
Homeखास खबरपूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में एक बार फिर उठाया...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा में एक बार फिर उठाया अरपा भैंसा झार परियोजना की अनियमितता का मामला…

बिलासपुर- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बजट सत्र के दुसरे दिन एक बार फिर सदन में अरपा भैंसाझार परियोजना में हो रही 23.46 करोड़ के फर्जी भुगतान की अनियमितता का ममला उठाया। कौशिक ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सवाल करते हुए पूछा कि 14 जुलाई 2025 के उत्तर में अरपा भैसाझार परियोजना में हुई अनियमितता को स्वीकारा गया था उन घोटालेबाजों पर क्या कार्यवाही की जा रही है। इस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा जवाब देते हुए कहा गया कि इस मामले में हुए घोटाले की कार्यवाही ई.ओ.डब्ल्यू द्वारा प्रक्रियाधीन है उन्होंने बताया कि ई.ओ.डब्ल्यू द्वारा प्रारंभिक जांच 16 जुलाई 2025 को पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है और जल्द ही इसका परिणाम प्राप्त होगा और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।कौशिक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस परियोजना की की नींव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के भाजपा शासन काल के दौरान पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी ने रखी थी और कांग्रेस के सत्ता में आते ही सभी योजनाओं जैसे इस परियोजना में भी भारी मात्रा में भ्रष्टचार की गयी, अभी भी धांधली थम नही रहा है और दोषियों को सरंक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि अनियमितता को देखते हुए पिछले 5 वर्षों से विधानसभा में मामला उठाया जा रहा है किन्तु दोषियां पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें सरंक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कागज़ों में योजना की लाइनिंग, डिजाइन बदल दी गई और करोड़ो रू के मुआवजे के बंदरबांट कर दी गई। पीड़ा इस बात की है कि जो सामने है उस पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकाल में यह फर्जीवाड़ा तो केवल एक गांव का उदाहरण है इसी तरह पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में परियोजनाओं में करोड़ो रू का फर्जीवाड़ा कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कांग्रेस की नीति जनता के समृद्धि में नहीं उनके हक छीनने की है।

RELATED ARTICLES

Recent posts